केन्द्रीय विद्यालय संगठन हर वर्ष एक भारत श्रेष्ठ भारत और कला उत्सव का आयोजन करता है:
i. हमारे राष्ट्र की विविधता में एकता का जश्न मनाने और हमारे देश के लोगों के बीच पारंपरिक रूप से विद्यमान भावनात्मक संबंधों के समग्र ताने-बाने को मजबूत करने के लिए।
ii गहन एवं संरचित सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना
iii. लोगों को भारत की विविधता को समझने और सराहने में सक्षम बनाने के लिए राज्यों की समृद्ध विरासत और संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं को प्रदर्शित करना, जिससे आम पहचान की भावना को बढ़ावा मिले।